व्हीटग्रास के कितने फायदे हैं?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:37

व्हीटग्रास जूस पीने के फायदेः (Health Benefits Of Wheat Grass Juice)
1. मोटापाः

आपको बता दें कि व्हीटग्रास जूस के सेवन से मोटापे की समस्या को कम किया जा सकता है. व्हीटग्रास में कैलोरी की मात्रा बहुत कम पाई जाती है. इसमें फाइबर के गुण अधिक पाए जाते हैं जो आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ कराने का एहसास कराते हैं. जिसके चलते आप अधिक खाने से बचे रहते हैं मोटापे की समस्या को कम कर सकते है.


2. पाचनः
व्हीटग्रास को पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें कई तरह के एंजाइम्स उचित मात्रा में पाए जाते हैं जो कि शरीर में भोजन को पचाने और पोषक तत्वों को उचित ढंग से इस्तेमाल करने में सहायता कर सकते हैं.
3. कैंसरः

व्हीटग्रास में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं. जो शरीर की गंदगी को साफ करने में मदद कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसमें कई तरह के एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे से बचाने में मदद कर सकती है.

4. कोलेस्ट्रॉलः
व्हीटग्रास जूस का इस्तेमाल करने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है. व्हीटग्रास एट्रोवास्टेटिन के समान प्रभाव पैदा करता है जो हाई बल्ड प्रेशर को कम करने के लिए जाना जाता है,
5. सूजनः

व्हीटग्रास को सूजन के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है. व्हीटग्रास आंतों की सूजन की वजह से होने वाले अल्सरेटिव कोलाइटिस की गंभीरता को कम करने में मदद कर सकते हैं.
व्हीटग्रास जूस पीने के नुकसानः (Side Effects Of Drinking Too Much

- व्हीटग्रास जूस का अधिक इस्तेमाल करने से बेचैनी की समस्या हो सकती है.

- कुछ लोगों में व्हीटग्रास जूस लेने के बाद डायरिया और मतली की शिकायत हो सकती है.

- यदि आपको गेंहूं से संबंधित किसी भी प्रकार की एलर्जी है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्‍टर से सलाह लेना आवश्‍यक

- व्हीटग्रास में बहुत अधिक फाइबर पाया जाता है तो कुछ लोगों को शुरू शुरू में यह सूट नहीं करता

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info